{"_id":"6228de36b932ae64d71b5adc","slug":"if-you-do-not-give-the-road-you-will-not-vote-in-the-vis-election-chamba-news-sml402060510","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न दी तो नहीं करेंगे विस चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न दी तो नहीं करेंगे विस चुनाव में मतदान
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सूरी के एक दर्जन गांवों के लोगों ने इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष को भी अवगत करवा दिया है। लोगों का कहना है कि पंचायत के डिबरू, घनसू, धनपड़, परगेड़-एक और दो, गुमरा-एक, दो और तीन, अटाला, सूरी, बगडूंडा और तलाई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। सड़क सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को पहले छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। उसके बाद उन्हें सड़क और वाहन सुविधा नसीब होती है।
लंबे समय से लोग सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन, आज तक कोई भी सरकार उनके लिए सड़क नहीं बनवा पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। इसी के चलते ग्रामीणों ने विस चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले सड़क का कार्य शुरू नहीं करवाया तो सभी गांववासी मतदान नहीं करेंगे।
घनसू वार्ड सदस्य पवन कुमार सहित ग्रामीणों बिमला देवी, कांता कुमारी, निशा कुमारी, कविता, हंसराज, तिलक, कंठ, प्रहलाद शर्मा और महेश कुमार ने बताया कि गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे छह किलोमीटर पालकी या पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद रोगी वाहन या निजी वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई गंभीर बीमार इतना लंबा सफर तय करने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी जंगल के रास्ते पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ऐसे में अगर सड़क बनती है तो सभी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गांव को शीघ्र सड़क से जोड़ा जाए।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनके पास पहुंची है। सड़क बनाने के लिए केस एफआरए के लिए वन विभाग को भेजा गया है। अनुमति मिलने के उपरांत आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।