फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the situation improves by giving pension on 10th then agree

Chamba News: दस तारीख को पेंशन देने से स्थिति सुधरती है तो सहमत

Sat, 14 Sep 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
If the situation improves by giving pension on 10th then agree
आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी संघ की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
चंबा। आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता ऑडिटर तिलक चंद्रा ने की। बैठक में संघ से जुड़ीं समस्याओं और मांगों पर मंथन किया गया। मांगों को पूरा करवाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि आंबेडकर कार्यालय के सौंदर्यींकरण के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। इसके लिए उन्होंने सदर के विधायक नीरज नैय्यर का आभार जताया है। विभाग से मांग की है कि जल्द यह कार्य शुरू किया जाए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन और वेतन का भुगतान किया जाए। बताया कि अगर सरकार के दस तारीख को पेंशन भुगतान से प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक हो सकती है तो दस तारीख को ही पेंशन की अदायगी सरकार करे। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले काफी समय में विभिन्न विभागों के कार्यालयों में उनके भत्ते लंबित पड़े हैं, मगर आज तक इनका भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित भत्तों का भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में प्रधान मनोहर हितैषी, अध्यक्ष तिलक चंद्रा, भीम कुमार चंद्रा, गुरमीत सिंह चंद्रा, महासचिव शिवकरण चंद्रा, सुदन कुमार, जीत सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed