{"_id":"673e1bfe2598b7a159024c86","slug":"if-the-problems-of-pangi-are-not-solved-then-the-movement-will-intensify-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137635-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ‘पांगी की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ‘पांगी की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज’
Wed, 20 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में हड़ताल पर बैठे लोग।संवाद
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी के बीडीसी शुण और पूर्व प्रधान सुराल कल्याण सिंह और अन्य लोगों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि पांगी घाटी की समस्याओं की लंबे समय से अनदेखी हो रही है। ऐसे में अब उन्हें घाटी के विभिन्न पंचायतों सहित कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। बुधवार को घाटी के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इन दोनों के समर्थन में पहुंचे।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन को ओर तेज करेंगे। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य आधारभूत ढांचे की कमी के चलते ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। बीडीसी शुण और पूर्व प्रधान सुराल कल्याण सिंह ने इन मुद्दों को लेकर प्रशासन और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का कई बार प्रयास किया। लेकिन, सरकार और प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण उन्होंने भूख हड़ताल का मार्ग अपनाया। अब तक प्रशासन या प्रदेश सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है।