{"_id":"64b582108538f32dff05ab16","slug":"if-electricity-is-not-restored-we-will-protest-with-the-children-chamba-news-c-88-1-ssml1004-3296-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली बहाल न की तो बच्चों के साथ करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली बहाल न की तो बच्चों के साथ करेंगे प्रदर्शन
Mon, 17 Jul 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आते देहरी, देबड़, हादुंड और स्योटू गांवों में 20 दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए चार किमी का सफर तय कर दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। इन गांवों के लिए आपूर्ति देहरी गांव में रखे गए ट्रांसफार्मर के जल जाने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को कंधों पर लाद कर उन्होंने पांच किमी का पैदल सफर तय कर चरोड़ी स्थित सड़क तक पहुंचा दिया बावजूद इसके बाद भी अब तक उन्हें नया ट्रांसफार्मर नसीब नहीं हो पाया है। कुल मिला कर बिजली सप्लाई न होने से वे अंधेरे में ही रातें काटने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बोर्ड प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि जल्द गांवों में बिजली सप्लाई सुचारु न की तो वे परिवार के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों नूर मोहम्मद, दीन मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, रमजान, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, योगराज और अशोक कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे दीये की रोशनी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गृहिणियों को भी रात का खाना पकाने में परेशानी हो रही है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि जसूर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। जैसे ही नया ट्रांसफार्मर बोर्ड के पास पहुंचेगा, उसे गांव में उसे स्थापित करवा दिया जाएगा।