फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hundreds of youth will get employment, tourism will also get wings

सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार, पर्यटन को भी लगेंगे पंख

Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of youth will get employment, tourism will also get wings
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। जर्मनी के डेवलपमेंट बैंक केएफडब्लयू की सहायता से चुराह घाटी में चार जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने सेईकोठी प्रथम में 15 मेगावाट क्षमता, देवीकोठी में 16, सेईकोठी द्वितीय में 16.5 और हेल में 18 मेगावाट क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

इन जलविद्युत परियोजनाओं का कार्य जल्द आरंभ होगा, जिससे बेरोजगारी का दंश झेल रहे चुराह के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होगा। चांजू तृतीय जलविद्युत परियोजना और दियोथल जलविद्युत परियोजना के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है, जिसके लिए फ्रेंच विकास एजेंसी और भारत सरकार के बीच 800 करोड़ की राशि केडिट सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों परियोजनाओं के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन

भंजराडू में बनेगा नया बस स्टैंड
चुराह विस क्षेत्र की 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी को जल्द भंजराडू में नए बस स्टैंड की सौगत मिलेगी। बस स्टैंड निर्मित हो जाने से जहां एक ओर बसों को पार्क करने की जगह उपलब्ध होगी तो वहीं, यहां पर निर्मित होने वाली दुकानों से लोगों को रोजगार के साधन भी मिलेंगे। बस स्टैंड में चालक-परिचालकों के लिए कमरों की व्यवस्था के साथ ही एचआरटीसी कर्मचारियों के कार्यालय की भी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार आबादी को मिलेगा पेयजल
विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत सलूणी-मंजीर-सुनदाई में पेयजल स्कीमों का 2022-23 में निर्माण कर लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य है। 56 करोड़ की इन पेयजल योजनाओं के जरिये क्षेत्र के 20 हजार की आबादी की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान होगा। सलूणी, मंजीर और सुनदाई में अक्सर पेयजल की समस्या से परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामसभा से प्रस्ताव बनाकर जलशक्ति विभाग के पास भेजे। ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को ध्यान में रखकर विभाग ने 56 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति को भेजी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत राजपुरा में बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कार्य भी 2022-23 में पूर्ण होगा। यहां एक छत के नीचे भाषा एवं संस्कृति विभाग चलेगा तो वहीं, दूसरी और कलाकारों को एक मंच मिलेगा। यहां पर लाइब्रेरी रूम और वाहनों को पार्क करने की भी सुविधा रहेगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में जल्द चिकित्सीय, फैकल्टी और अन्य सभी पदों को भरने की बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। मेडिकल कॉलेज चंबा में बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों के विशेषज्ञ कॉडर की स्थापना होगी। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में फैकल्टी के 100 पद रिक्त चल रहे हैं जबकि, 120 के करीब पद भरे हैं। बजट के अनुसार जिले के हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक की सुविधा लोगों को मिलेगी।

चंबा में प्रोसेसिंग एंड कैंनिंग यूनिट की भी स्थापना होगी। इस पर 58 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिला की हरेक पंचायत में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक-एक मॉडल विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed