फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC employees held gate meeting

एचआरटीसी कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

Mon, 04 Oct 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
HRTC employees held gate meeting
चंबा में गेट मीटिंग करते एचआरटीसी कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान एचआरटीसी चंबा में कार्यरत सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की ओर से उनकी मांगें पूरी न होने के कारण 18 अक्तूबर को होने वाले ‘काम छोड़ो आंदोलन’ के फैसले का पुरजोर समर्थन किया है।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि एचआरटीसी इकाई के सभी कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। गेट मीटिंग के माध्यम से निगम प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि कर्मचारियों की मांगों को अतिशीघ्र पूरा किया जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2016 से 13 प्रतिशत आईआर, जनवरी 2019 से 4 प्रतिशत डीए, जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत और जुलाई 2021 से 6 प्रतिशत डीए सहित 34 माह का ओवरटाइम, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, जीपीएफ सहित कई प्रकार के एरियर के रूप में कर्मचारियों के करीब 580 करोड़ रुपये के वित्तीय भुगतान लंबित हैं। भुगतान न होने की वजह से कर्मचारी वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देना, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना, पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाना, चालकों का पूर्व की भांति 9880/-रुपये का आरंभिक वेतनमान बहाल करना, परिचालकों को आरंभिक वेतनमान एवं एसीपी स्कीम का लाभ देना जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। गेट मीटिंग में प्यार सिंह, मान सिंह, खेमेंद्र गुप्ता, पूर्ण चंद, समर चौहान, चमन सिंह, ओम शंकर, कुलदीप कुमार, जगदीश शर्मा, पूर्ण चंद, यशपाल, तिलक राज, हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed