फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC employees angry over demands not being met

Chamba News: मांगे पूरी न होने पर भड़के एचआरटीसी के कर्मचारी

Mon, 03 Mar 2025 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:16 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees angry over demands not being met
चंबा परिवहन निगम गेट के बाहर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।संवाद
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा डिपो के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्य कार्यकारिणी के उपप्रधान ओमशंकर की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पांच तारीख तक वित्तीय लाभ नहीं मिले तो वे काम छोड़ो आंदोलन शुरू करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में लंबित रात्रि भत्ते और अन्य वित्तीय लाभ शामिल हैं। कर्मचारियों का विरोध बीते तीन दिनों से जारी है। ओमशंकर ने कहा कि कई योजनाओं का लाभ न मिलने से कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से निगम के कर्मचारियों को लाखों रुपए की देनदारी सरकार और निगम के पास पड़ी है। इस बारे में कर्मचारियों ने समय-समय पर सरकार और निगम के प्रंबधकों के साथ बैठकें की, लेकिन उन्हें आज तक आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम का कर्मचारी कर्जे के बोझ में इतना दब गया है कि उसे रोजमर्रा का खर्चे करने में दिक्कत हो रही है, न कर्मचारी बैंक की किश्त जमा करा पा रहे है, न ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहे है। इस मौके पर चमन लाल, रजिंद्र, किशन चंद, याकूब मोहम्मद, महिंद्र सिंह, विनोद कुमार, लुकेश, मनोज कुमार, अनुप सहित 50 कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed