फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc drivers on strike in chamba due to transfer of RM Shimla

आरएम शिमला के तबादले पर चंबा में रोक दिए बसों के पहिये

Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc drivers on strike in chamba due to transfer of RM Shimla
अारएम शिमला के तबादले और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एचआरटीसी कर्मी। - फोटो : Chamba
चंबा। आरएम शिमला के तबादले से गुस्साए एचआरटीसी चालकों-परिचालकों ने चंबा में बसों के पहिये रोक दिए। चालकों-परिचालकों ने न्यू बस स्टैंड में ही हड़ताल शुरू कर दी। दोपहर करीब 2:30 बजे चालक-परिचालक गाड़ियों से उतर आए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों ने आरएम शिमला का तबादला निरस्त करने की मांग सहित अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले में परिवहन सेवा पूरी तरह चरमरा गई है। नतीजतन, जिले में ढाई बजे के बाद 42 रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहीं। इनमें से 36 लोकल और छह लंबे रूट शामिल रहे। कर्मचारियों ने दो टूक चेताया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक उनका आंदोलन थमेगा नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिमला में गत दिनों निजी बस ऑपरेटरों ने आरएम के तबादले की मांग उठाई थी। उसके बाद सरकार ने आरएम शिमला का तबादला कर दिया है जो शिमला के चालकों-परिचालकों को रास नहीं आया। चालक-परिचालक मनजीत कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुुमार, प्रवीण कुमार और देस राज का कहना है कि प्रबंधन कर्मचारियों के हक-हकूक को छीनने का काम कर रहा है। एक तरफ जहां काम करने वाले अधिकारियों का बेवजह तबादला किया जा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ तीन से चार वर्षों से लंबित चल रही मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि आएम शिमला का तबादला निरस्त किया जाए। साथ ही कर्मचारियों की मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए अन्यथा यह आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को चंबा-दिल्ली दो बसें, चंबा-सुंदरनगर, चंबा-चंडीगढ़ सहित चंबा-शिमला के लिए चलने वाली दो बसों सहित जिले के 36 रूटों पर बस सेवाएं बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed