{"_id":"5f283a298ebc3e9fb825e387","slug":"hrtc-chamba-news-sml340539847","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर खचाखच भरी एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर खचाखच भरी एचआरटीसी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर एचआरटीसी की बसें खचाखच भरी दिखीं। वहीं दूसरी ओर निजी बसों में इक्का-दुक्का सवारियां ही दिखी। निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने के लिए बस स्टैंड चंबा में आधे घंटे तक महिलाएं बसों का इंतजार भी करती रहीं। कुल मिला कर रक्षाबंधन के मौके पर निशुल्क बस सेवा का जिले की महिलाओं ने जमकर उपयोग किया।
बताते चलें कि जिला में एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा 54 रूटों पर चलाई गई बसों के अलावा रक्षाबंधन के मौके पर अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गई। ऐसे में निशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं ने भी जमकर इसका लाभ उठाया। एचआरटीसी प्रबंधन के चालकों-परिचालकों द्वारा भी कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशानुसार बसों में निर्धारित की गई सवारियों से अधिक नहीं बिठाया। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का प्रावधान होने की सूरत में न्यू बस स्टैंड से बाहर निकलने वाली अधिकांश एचआरटीसी की बसें खचाखच भरी रही। इसके उलट निजी बसों में इक्का-दुक्का सवारियां देखने को मिली।
आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि रक्षाबंधन पर एचआरटीसी बसों में निशुल्क सेवा का महिलाओं द्वारा भरपूर लाभ उठाया गया। बसों में सीटों के मुताबिक ही सवारियों को बिठाया गया।