फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC buses gasping midway

Chamba News: बीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी की बसें

Sat, 16 May 2026 04:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses gasping midway
सफर कर रहे 80 यात्रियों को करना परेशानी का सामना
विज्ञापन

चंबा-जम्मुहार और चंबा-पनेला रूट पर बसें फिर खराब
यात्रियों ने उठाए परिवहन निगम की व्यवस्था पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में एचआरटीसी की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चंबा-जम्मुहार और चंबा-पनेला रूट पर चल रहीं दो बसें अलग-अलग स्थानों पर अचानक खराब हो गईं। इससे करीब 80 यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार चंबा-जम्मुहार रूट की बस सुबह साढ़े आठ बजे चामुंडा मंदिर के पीछे अचानक बीच रास्ते में हांफ गई, जबकि चंबा-पनेला रूट की बस पनेला से करीब दो किलोमीटर आगे आठ बजे बंद हो गई। दोनों बसों में करीब 40-40 यात्री सवार थे। इनमें स्कूली विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री शामिल थे। बसें खराब होने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। कई विद्यार्थी निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों को भी समय पर कार्यालय पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

यात्रियों शामिल विनोद कुमार, रमन कुमार, सुशील कुमार, हरमन कुमार, संगम कुमार, मीना कुमारी, किरण कुमारी, मोहन कुमार और कीर्ति ठाकुर ने बताया कि वे रोजाना इन्हीं बसों से सफर करते हैं। अक्सर बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। कभी पैदल जाना पड़ता है तो कभी लिफ्ट लेकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुराने और खराब हालत वाले वाहनों को अब भी लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है, जिससे आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि ग्रामीण रूटों पर बेहतर और तकनीकी रूप से फिट बसें चलाई जाएं ताकि लोगों को सुरक्षित और समय पर यात्रा सुविधा मिल सके। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। बसों को दुरुस्त करके रूटों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed