{"_id":"61c721149250a050526c4227","slug":"hrtc-buses-booked-for-pm-rally-chamba-news-sml3946124111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए 62 एचआरटीसी बसें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए 62 एचआरटीसी बसें बुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से चार साल का जश्न मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बनने वाला है। जिला चंबा से 62 बसें मंडी रैली के लिए रवाना होंगी। दो दिन तक बसें मंडी में रहेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में प्रदेश सरकार चार साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है। 27 दिसंबर को कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो चुके लाभार्थियों को रैली में प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। प्रदेश भर से सरकारी बसों में लाभार्थी रैली में पहुंचेंगे। वापसी की भी व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि वर्तमान में जिले में एचआरटीसी की 142 बसें हैं। इनमें से 62 बसों पीएम की रैली के लिए बुक रहेंगी। अस्सी बसों पर ही जिला चंबा के यात्रियों की आवाजाही रहेगी।
इनसेट
45 बसें धर्मशाला डिवीजन को भेंजी
मंडी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला चंबा के चुराह से सात, सलूणी से पांच और चंबा से पांच बसें जाएंगी। इसके अलावा चंबा डिपो से 45 बसें धर्मशाला डिवीजन को भेजी जाएंगी। इन बसों से लाभार्थियों की आवाजाही सुनिश्चित बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि जिला चंबा की 62 बसें मंडी कार्यक्रम के लिए भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 17 बसें चंबा के विभिन्न उपमंडलों से जाएंगी। जबकि 45 बसें धर्मशाला डिवीजन के तहत रहेंगी। उन्होंने कहा कि शेष बसों को जरूरी रूटों पर भेजा जाएगा।