फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus saved from landslide

निगम के चालक की सूझबूझ से भूस्खलन की जद में आने से बची 30 अनमोल जिंदगीयां 20-01-40

Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus saved from landslide
बनीखेत (चंबा)। मूसलाधार बारिश के दौरान बनीखेत-खैरी मार्ग पर छौ नाला के पास सुबह पौने दस बजे हुए एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एचआरटीसी चालक ने समय पर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में बैठी 30 अनमोल जिंदगियां बचा ली। अगर समय रहते चालक ने बस को बैक नहीं किया तो होता तो भारी भरकम मलबा बस के ऊपर गिर सकता था।
विज्ञापन

बस में सवार राजकुमार, राकेश कुमार, सुरजीत कुमार, किशोरी लाल, सुरेश कुमार, अजय, पूजा, सरिता, चंचलो और उषा देवी ने बताया कि बारिश के कारण छौ नाला के पास पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एचआरटीसी की बस वहां पर पहुंची। इस दौरान निगम के चालक कुलदीप शर्मा ने खतरे को भांपते हुए बस को पीछे कर दिया और बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया। देखते ही देखते पहाड़ी से भारी भरकम मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसकी चपेट में आने से बस में सवार 30 सवारियां बस सहित खाई में गिर सकती थी। लोनिवि के सहायक अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभाग की ओर से जेसीबी और मजदूरों को मौके पर भेजकर मार्ग को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन

जिसके बाद पहाड़ी से गिरे भारी भरकम मलबे व पत्थरों से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया। बस की सवारियां जान बचने पर चालक की सूझबूझ की तारिफ करने लगी। खैर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोनिवि की मशीनरी व मेन पावर ने एक घंटे के भीतर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में होने वाली मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह पर ल्हासे, पत्थर गिरने से मार्ग अवरूद्घ हो रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार की अल सुबह से जिले में बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा। मूसलाधार बारिश के चलते बनीखेत-खैरी मार्ग पर छौ नाला के पास पहाडी से गिरने वाला मलबा और पत्थर यात्रियों का काल बन सकते थे। सुबह करीबन पौने दस बजे रंगड़ से डलहौजी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस जैसे ही छौ नाला के पास पहुंची तो यकायक वहां पत्थर गिरना आरंभ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed