फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc 100 rempolyee sent to holiday

एचआरटीसी ने चंबा जिला से छुट्टी पर भेजे 100 चालक व परिचालक

Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
hrtc 100 rempolyee sent to holiday
चंबा। परिवहन विभाग ने चंबा जिले में ड्यूटी पर बुलाए सौ चालक परिचालकों को दोबारा छुट्टी पर भेज दिया है। सरकार ने बसें चलाने को लेकर एचआरटीसी को आदेश जारी किए थे। मगर बाद में चुनिंदा रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया गया। इसके चलते चंबा के विभिन्न रूटों पर आवश्यकतानुसार ही बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निदेशक के आदेशानुसार ड्यूटी पर नहीं भेजे जा रहे चालक परिचालकों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। चंबा में 50 चालक और 50 पचास परिचालकों को दो दिन पहले घर भेजा गया है।
विज्ञापन

इन्हें कोरोना स्थिति सामान्य होने के बाद ही वापस ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। चंबा में डेढ़ सौ परिचालक हैं, जिसमें से साठ के करीब परिचालक ड्यूटी दे रहे हैं। इसी तरह चंबा चालकों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 85 रूटों पर बसों की सेवा शुरू की गई थी। वीरवार को 75 रूटों पर बसें चलाई गई। जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां दिन में चार से पांच बसें जाती थी। मगर कोरोना के चलते रूटों पर कम बसें चलाई जा रही हैं।

आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि परिवहन निदेशक के आदेश पर चंबा से सौ परिचालक और चालकों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। महामारी खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर चालकों और परिचालकों को वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed