{"_id":"5d4c2b988ebc3e6cf13a3796","slug":"house-collapes-ion-khushnagri-tissa-chamba-news-sml303245312","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनगरी पंचायत के ढांजू गांव में गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशनगरी पंचायत के ढांजू गांव में गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के ढांजू गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि भरी बरसात में उनके सिर से छत जरूर छीन गई है। ऐसे में परिवार दूसरों के घर में शरण लेने को मजबूर है। मकान गिरने से अंदर रखा सामान भी मलबे के नीचे दब गया। हादसा बुधवार दोपहर को हुआ। उस समय यह मकान धराशायी हुआ, उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। इसके चलते जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत उपप्रधान मौके पर पहुंच गया। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। इसके साथ ही हादसे के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया। प्रशासन की ओर से पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए मौके पर भेजा गया। पंचायत उपप्रधान की रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित परिवार को पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है। जबकि पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान करेगा। घर गिरने के बाद पूरा परिवार को अन्य ग्रामीण के घर में पनाह लेकर रह रहा है।
पंचायत उपप्रधान जावेद मोहम्मद ने बताया कि गफूर मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद का पूरा परिवार बुधवार दिन को काम काज से घर से बाहर था। इसी दौरान अचानक उनका मकान गिर गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए। नायब तहसीलदार सुधीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त गांव में घर टूटने की सूचना मिली है। संबंधित पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को गांव में भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।