{"_id":"58a5d1bf4f1c1bd257d84878","slug":"hospital-new-born-baby-made-in-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जन्म के साथ ही बन जाएगा बच्चे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जन्म के साथ ही बन जाएगा बच्चे आधार कार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : health
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में अब बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। जन्म होने के बाद सर्टिफिकेट के साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वीरवार को जिले के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र जहां पर प्रसव की सुविधा है, वहां के स्वास्थ्य कर्मियों को टैब दिया गया। यह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने दिए। डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि आधार लिंक बर्थ रजिस्ट्रेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिए गए टैब में बच्चे का बर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर डालने पर उस बच्चे से संबंधित सारी जानकारी टैब में आ जाएगी। उसके बाद बच्चे का फोटो लिया जाएगा। साथ ही माता पिता के फिंगर से उसकी वेरीफिकेशन होगी।
विज्ञापन
यह टैब जिला के उन अस्पतालों के कर्मचारियों को दिए गए हैं, जहां पर प्रसव की सुविधा है। पहले जन्म के बाद बच्चे का आधार कार्ड माता पिता को आंगनबाड़ी केंद्र या आधार केंद्र में बनाना पड़ता था।
इस दौरान माता पिता को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चे का आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र मौके पर बना दिया जाएगा। इससे बच्चे के माता पिता को आधार कार्ड बनाने के लिए आंगनबाड़ी व आधार केंद्र के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मान सिंह, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा अनिल शुक्ला, आशीष चंदेल, विजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
000