फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hopkeepars selling vegitable without rate list

शहर में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी

Sat, 03 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hopkeepars selling vegitable without rate list
चंबा। आम जनता जहां कोरोना महामारी से जूझ रही है तो वहीं, शहर में उपभोक्ता सब्जी विक्रेताओं की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को शहर में संवाददाता ने जब सब्जी की दुकानों की व्यवस्था जानने का प्रयास किया तो अधिकतर दुकानदार बिना दाम सूची सब्जियां बेचते नजर आए। पड़ताल में यही सामने आया कि करीब 15 में से एक ही दुकानदार रेट लिस्ट लगाकर सब्जी और फल बेच रहा था। शहर के बीचोंबीच जहां सब्जी मंडी है तो वहीं, इरावती के पास भी रेहड़ी-फड़ी लगाकर कुछ विक्रेता सब्जी बेचते हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में जहां करीब छह विक्रेताओं को स्थान मिला है तो वहीं, इरावती के पास भी सात सब्जी विक्रेता सब्जी बेचते हैं। इन दुकानों में से महज सब्जी मंडी स्थित एक ही दुकान में रेट लिस्ट लगी पाई गई। जबकि, अन्य सब्जी विक्रेता ग्राहकों से मनमाना दाम वसूल रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि सब्जी विक्रेता बिना रेट लिस्ट सब्जियां और फल बेच रहे हैं और संबंधित विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्य सब्जी में एक सरकारी रेट लिस्ट का बोर्ड भी चस्पा किया गया है। इसके नीचे आदेशकर्ता जिला दंडाधिकारी लिखा गया है लेकिन, इसको अपडेट करना तो दूर अभी तक सब्जियों और फलों के दाम तक नहीं लिखे हुए हैं। सैकड़ों की तादाद में सब्जी खरीदने शहर पहुंचने वाले लोगों को बिना रेस्ट लिस्ट ही सब्जी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के नियंत्रक अरविंद शर्मा का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं को सुबह ही रेट लिस्ट व्हॉट्सएप के माध्यम से भेजी जाती है। कहा कि अगर विक्रेता रेट लिस्ट नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed