{"_id":"674df5441a6330c8e905852e","slug":"hope-of-drinking-water-reaching-tikrigarh-broken-midway-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138539-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आधे रास्ते में तोड़ दी टिकरीगढ़ तक पेयजल पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आधे रास्ते में तोड़ दी टिकरीगढ़ तक पेयजल पहुंचने की उम्मीद
Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के टिकरीगढ़ गांव में पेयजल की समस्या ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। जल शक्ति विभाग की ओर से पांच किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसमें 40 लाख रुपये खर्च किए जाने थे।
यहां तीन किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्य को अचानक रोक दिया गया, जिससे गांव के लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण बलदेव ठाकुर, दीनू, थान सिंह, भिंद्र सिंह, दीक्षित, काकू और तरुण कुमार ने बताया कि इस अधूरे कार्य के कारण ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति में भारी दिक्कत हो रही है। उन्हें प्राकृतिक स्रोतों से पानी का जुगाड़ करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने विभाग की कारगुजारी की आलोचना करते हुए मांग की कि पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि टिकरीगढ़ गांव तक पानी की सप्लाई सुचारू हो सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नाग मंदिर से पुखरीपुर गांव तक पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन टिकरीगढ़ गांव को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो कि पुखरीपुर से दो किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें पानी की समस्या बताई है। जिसके समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
अंकुर ठाकुर, एसडीएम चुराह