{"_id":"6a19ce54a8e480fc82091498","slug":"home-guard-dies-after-slipping-from-pole-and-falling-into-ditch-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184899-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डंगे से पैर फिसलने से खाई में गिरने से गृहरक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डंगे से पैर फिसलने से खाई में गिरने से गृहरक्षक की मौत
Fri, 29 May 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 29 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पंचायत निहुई के रहने वाले थे निहुई पंचायत के रहने वाले प्रकाश चंद
मेडिकल कॉलेज लाते वक्त बीच राह तोड़ा दम, परिवार ने खोया कमाने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाजार से घर लौट रहे गृह रक्षक की घर से 100 मीटर दूर डंगे से पैर फिसलकर 30 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्ष प्रकाश चंद पुत्र विश्वेश्वर शक्तिदेहरा (लाहड़ी) पंचायत निहुई के रूप में हुई है।
पूर्व प्रधान मुकेश कुमारी ने बताया प्रकाश चंद बाजार से सामान लाने के लिए गए थे। शाम करीब 7:30 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे डंगा से पैर फिसल गया और खाई में जा गिरे। रात के समय काम कर घर लौट रहे ग्रामीणों ने खाई में प्रकाश चंद को देखा तो परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खाई से निकालकर गृह रक्षक को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाने लगे। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचने पर जवान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस घर ले गए। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान मुकेश कुमारी ने बताया कि मृतक परिवार का भरण-पोषण करने वाला इकलौता व्यक्ति था। मृतक अपने पीछे 76 साल की बुजुर्ग मां, 24 साल और 22 साल की दो बेटी, 19 साल का बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं।