फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holidays given as reason for not getting authentication done

Chamba News: छुट्टियां बताईं प्रमाणिकता न करवाने का कारण

Mon, 15 Jan 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Holidays given as reason for not getting authentication done
चंबा। बायोमीट्रिक प्रमाणिकता से दूरी बनाने वाले 32 शिक्षकों का जवाब आ गया है। शिक्षकों ने अपना जवाब प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में भेज दिया है। इसमें शिक्षकों ने बॉयोमीट्रिक प्रमाणिकता शिविर में न पहुंचने का अपना कारण छुट्टियां बताया है। दरसअल, पहली जनवरी से स्कूलों में छुट्टियां पड़ गई थीं। ऐसे में अधिकतर शिक्षक अपने घरों को चले गए। इसके चलते वे बॉयोमीट्रिक प्रमाणिकता शिविर में नहीं पहुंच पाए। बहरहाल, अब विभाग जवाब के आधार पर आगामी दिशा निर्देश जारी करेगा। छूटे शिक्षकों की बायोमीट्रिक प्रमाणिकता के लिए अब अलग से शेड्यूल तैयार किया जाएगा। शिविर के जरिये उनकी बायोमीट्रिक प्रमाणिकता करवाई जाएगी जिससे स्कूली बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार जनवरी को शिक्षा खंड कार्यालय चंबा में बायोमीट्रिक प्रमाणिकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। विभाग की ओर से 132 अध्यापकों को इसमें भाग लेने के निर्देश दिए गए थे लेकिन एक सौ शिक्षक ही शिविर में पहुंच पाए जबकि 32 स्कूल प्रमुखों ने इस शिविर से दूरी बनाई। बहरहाल, विभाग ने इस मामले को लेकर इन अध्यापकों को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा। अब विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस के बाद शिक्षकों ने अपना जवाब दे दिया है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जितेश्वर सूर्या ने बताया कि शिक्षकों ने जवाब दे दिया है। कहा कि खंड वार शिविर आयोजित कोने के बाद छूटे शिक्षकों के लिए दोबारा शेड्यूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed