फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   holi pwd action against incarochment

होली में अवैध कब्जा धारियों के उपर चला पीला पंज्जा

Wed, 07 Aug 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
holi pwd action against incarochment
होली (चंबा)। होली बस स्टैंड में लंबे समय से अवैध कब्जा करके बैठे खोखाधारकों को लोनिवि ने बुधवार को हटाया। हालांकि खोखा धारकों को विभाग की ओर से खोखा हटाने के लिए नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन खोखा धारकों ने नोटिस को अनदेखा करते हुए खोखो को नहीं हटाया। इसको देखते हुए बुधवार को लोनिवि ने पीला पंज्जा चलाकर सभी अवैध खोखों को उखाड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होली में 11 अवैध कब्जाधारकाें को हटाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक आधा दर्जन खोखो को हटाया गया है। जबकि खोखो को उखाड़ने का कार्य प्रगति पर है। अवैध कब्जों की सूची में दस खोखे और एक पक्की दुकान भी शामिल है। होली में अवैध कब्जा धारकों पर हुई इस कार्रवाई से अन्य अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उन्हें डर सताने लगा है कि विभाग कभी भी उनके ऊपर भी कार्रवाई कर सकता है। अवैध खोखो को हटाते समय मौके पर नायब तहसीलदार, एसएचओ भरमौर, लोनिवि के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इनकी देखरेख में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। चंबा में अवैध कब्जों की संख्या में बढ़ गई है। सड़क किनारे अवैध रूप से लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। इसकी वजह से सड़कों का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भी काफी संख्या में अवैध कब्जाधारी हैं। उनके खिलाफ कब कार्रवाई होती है। इसको लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता स्वरूप धीमान ने बताया कि होली बस स्टैंड के पास अवैध कब्जों को हटाया गया है। इसमें 11 लोगों ने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा था। इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed