{"_id":"64c3d03ea5417b0cc903f316","slug":"healthy-lifestyle-will-save-from-hepatitis-infection-chamba-news-c-88-1-ssml1004-4111-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वस्थ जीवन शैली बचाएगी हेपेटाइटिस संक्रमण से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वस्थ जीवन शैली बचाएगी हेपेटाइटिस संक्रमण से
Fri, 28 Jul 2023 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला चंबा के सभागार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने की। इस मौके पर नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने हेपेटाइटिस डे पर भाषण का आयोजन भी किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है जो मनुष्य के लीवर को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं, यदि समय पर इस बीमारी की पहचान और उपचार न किया जाए तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
हेपेटाइटिस संक्रमण मुख्यत: पांच तरह के वायरस के कारण होता है। इसमें ए और ई वायरस का संक्रमण प्रदूषित खाद्य पदार्थों एवं प्रदूषित पानी के सेवन से जबकि बी, सी और डी वायरस का संक्रमण संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सीमेन और अन्य फ्ल्यूड के एक्सपोजन के कारण संक्रमित इंजेक्शन (सुइयों ) के इस्तेमाल, यौन संक्रमित या एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंधी गतिविधियां करने के कारण होता है। हेपेटाइटिस की पहचान एवं लक्षण आंखों में पीलापन आना, पीले रंग का पेशाब होना, चमड़ी का पीला पड़ना आदि से हो सकती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति को सिर दर्द बुखार, पेट में दर्द, भूख में कमी, मतली, उल्टी और पेट का फूलना आदि लक्षण भी हो सकते हैं। स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई एवं आसपास की सफाई करके भी काफी हद तक हेपेटाइटिस के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने भी उपस्थित छात्राओं को हेपेटाइटिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाषण प्रतिभागियों को जिला चिकित्सा अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से शिक्षिका निर्मला ठाकुर और ब्लड बैंक से मनु जरियाल भी उपस्थित रही।