{"_id":"60e48f008ebc3e798015c62d","slug":"health-employees-should-regular-chamba-news-sml3760490142","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला अनुबंध स्वास्थ्य समिति कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि
नेशनल हेल्थ मिशन और अन्य स्वास्थ्य समितियों के तहत कार्यरत कर्मचारी 22 साल से नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। कहा कि प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन और अन्य स्वास्थ्य समितियों के तहत 1600 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन, आज दिन तक किसी भी सरकार ने इन कर्मचारियों को नियमित करने की जहमत नहीं उठाई।
भाजपा और कांग्रेस की सरकारें सत्ता में रहीं लेकिन, किसी भी सरकार ने इन कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि कोरोना काल हो या अन्य दौर, ये कर्मचारी आज भी ईमानदारी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। कोरोना काल में कई कर्मचारी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आए लेकिन, कर्मचारियों ने कभी भी अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने सरकार से नियमितीकरण की मांग की है। कहा कि हरियाणा सरकार अपने राज्य में स्वास्थ्य समिति में कार्यरत कर्मचारियों को एक जनवरी 2018 से रेगुलर पे स्केल दिया है।
दूसरी ओर हिमाचल में इन कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल दे दिया जाए।