फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department seals another medicine shop in Bharmour

Chamba News: स्वास्थ्य विभाग ने भरमौर में एक ओर दवा की दुकान को किया सील

Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Health department seals another medicine shop in Bharmour
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

-----------

भरमौर में एक और दवा दुकान सील, 15 दिन के लिए सस्पेंड केमिस्ट का लाइसेंस
नारकोटिक्स की दवाएं बेचने की दवा दुकान के मालिक की अनुमति हमेशा के लिए रद्द
दवाओं की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

प्रवीण कुमार
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने भरमौर में एक और दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। दुकान को 15 दिन के लिए सील कर दिया है। संबंधित केमिस्ट अब दोबारा नारकोटिक्स की दवाइयां नहीं बेच पाएगा। विभाग ने उसकी अनुमति को हमेशा के लिए रद्द कर दिया है।
केमिस्ट को नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब विभाग ने दुकान में दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड जांचा तो वहां नशीली दवाइयों से संबंधित रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इसके चलते विभाग ने उस केमिस्ट का ड्रग लाइसेंस 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले चंबा में छह अन्य केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड हो चुके हैं। ऐसे में भरमौर में एक ओर केमिस्ट का लाइसेंस सस्पेंड होने से अन्य केमिस्ट में हड़कंप मच गया है। जिले में दवाइयां बेचने वाले अधिकतर केमिस्ट नारकोटिक्स की दवाएं भी मरीजों को बेचते हैं। ऐसे में दवाइयों का सही रिकॉर्ड नहीं मिलने पर उनके लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नशीली दवाइयों का नशे में बढ़ रहे प्रचलन को रोकने के लिए यह अभियान छेड़ा है। इससे युवा पीढ़ी नशीली दवाइयों के जाल में फंसने से बच जाएगी। ऐसे में आम जनता स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना कर रही है तो वहीं दवा बेचने के धंधे से जुड़े लोग जैसे-तैसे कर कार्रवाई करने वाले अधिकारी को ट्रांसफर करवाने के जुगाड़ में जुट गए हैं।
विज्ञापन

--
स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि भरमौर में एक ओर दवा दुकान का ड्रग लाइसेंस 15 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। इस दुकान में नारकोटिक्स की दवाई बेचने की परमिशन को हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है, क्योंकि इन दवाइयों का रिकॉर्ड वहां सही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed