फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Harmony of Pines works magic in Minjar fair

मिंजर मेले में हारमनी ऑफ पाइन्स का चला जादू

Sat, 30 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Harmony of Pines works magic in Minjar fair
मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मौजूद दर्शक।
चंबा। हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स का जादू मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पर भी खूब चला। बैंड ने एक के बाद एक मधुर गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

पंडाल समेत खुली जगह पर युवाओं के झुंड मधुर गीतों की धुनों पर झूमते दिखे। बेहतरीन प्रस्तुति के बलबूते वन्स मोर-वंस मोर की आवाजें भी कार्यक्रम के दौरान सुनाई दीं। कुला मिला कर प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन ने दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन

इसके बाद मंच पंजाबी गायक नवराज हंस ने संभाला। उन्होंने दम दम मस्त कलंदर, काला चश्मा, मुंडेया तो बचके रहीं, जग घुमया, बाला-बाला, दिल चोरी साडा हो गया, छल्ला, कि बणु दुनियां दा, बीड़ी जलईले, साड़ी रेल गड्डी आई, गुलाबी आंखें, कजरा मोहब्बत वाला, तेरे काले काले नैना, ये जो हल्का हल्का सरूर है, ईक लड़की को देेखा तो ऐसा लगा गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक मुसादा गायन के साथ हुआ। इसके बाद वंदना कला मंच चंबा, मनु सुदयाल, सुरभि, रिमझिम, दीपिका, सौरभ, साहिल, नरेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा, जीतू ठाकुर, मेहुल, नितेश, डॉ. प्रमोद, अभिषेक, प्रदीप कुमार, शुभम कुमारी, अजय नरयाल, केआर सोनी, पायल सूर्यवंशी, लवली, नवीन, प्रदीप कुमार, हरिंद्र कुमार, रमन ठाकुर, सतपाल नागपाल, अभिमन्यु, अक्षय कुमार, पूजा, हरिंद्र कुमार, अंजली राणा, धर्मेंद्र, अंकुश ठाकुर, विकास विक्की ने एक के बाद एक मधुर गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
चंबा की बेटी चांदनी ने रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद योगिता शर्मा, इशा, भंगड़ा गर्ल ने डांस कर लोगों की तालियां बटोरी। भटियात के प्रभात, डलहौजी के हर्ष अवरोल, चंबा के कृतांजलि ठाकुर, कांगड़ा के निकेश, चंदनकांत, विजय कुमार, करण आर्या ने गीतों की झड़ी लगा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इसके बाद लाहौल स्पीति के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सलूणी की मीना राठौर, भरमौर के कुशल कुमार, पंजाब के हसनलाल, भरमौर के पंकज कुमार सूर्यवंशी, तीसा के लकी पंडित ने गीत प्रस्तुत किए। शाम को अजीत भट्ट एंड पार्टी ने पारंपरिक मुसादा गायन की प्रस्तुति दी। इसके बाद लोक कलाकार उमेश ठाकुर ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। सलूणी के अमन अधिकारी, चंबा की खुशी शुभ ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी। जिसे सुन लोग पंडाल में नाचने को विवश हुए। चंबा के अनिल ने गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed