फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   handpump not working in chamba

खज्जियार में दो सालों से खराब पड़े हैं आधा दर्जन हैडपंप

Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
handpump not working in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में आधा दर्जन हैंडपंप दो सालों से खराब पड़े हैं। मगर इन्हें दुरुस्त करवाने के लिए जल शक्ति विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस वजह से अब यह हैंडपंप जंग खा रहे हैं। साथ ही खज्जियार में लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने विभाग से खज्जियार खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों की आवाजाही मौजूदा समय में बंद पड़ी है।
विज्ञापन

इस कारण पर्यटकों को भी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। थानीय निवासी पवन कुमार, चुनी लाल, सुरेंद्र, भाग सिंह, अशोक कुमार, किशोरी लाल और पृथी पाल ने बताया कि खज्जियार को कहने के लिए मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिला है। मगर यहां लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खज्जियार में आधा दर्जन हैंडपंप दो सालों से खराब हैं। इन्हें दुरुस्त करवाने में विभाग और प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा हैं। आने वाले समय में खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही शुरू होगी। विभाग को इससे पहले ही खराब हैंडपंपों को ठीक करवाने की मांग की है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता हरमिंद्र चौणा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed