{"_id":"5fb54b488ebc3e9bfd3f8ed8","slug":"handpump-not-work-at-nanikhud-from-two-month-chamba-chamba-news-sml3518110182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीखड्ड के पास दो महीनों से हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीखड्ड के पास दो महीनों से हैंडपंप खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। नैणीखड्ड गांव के पास जल शक्ति विभाग का हैंडपंप दो महीनों से खराब पड़ा है। मगर विभाग ने अभी तक हैंडपंप को ठीक नहीं करवाया है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के पानी का पचास से अधिक परिवार इस्तेमाल करते हैं। मगर पिछले दो महीनों से हैंडपंप खराब होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस कारण लोगों को हैंडपंप से पानी मुहैया नहीं हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अलावा मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्ड सदस्य बंटी कुमार, प्रदीप भंडारी, महिंद्र थापा, विजय कुमार, गांधो कुमार, गांधी राम, विशाल कुमार, रेखा कुमारी, चंचलो देवी, शकुंतला देवी और प्रकाश कुमार ने जल शक्ति विभाग से मांग की कि उपरोक्त स्थान पर खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक करवाया जाए।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता गौरव माहड़ ने बताया कि चार हैंडपंप ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृत होते ही हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा।