फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Half a dozen villages of Chamba will soon be connected by road

Chamba News: जल्द सड़क से जुड़ेंगे चंबा के आधा दर्जन गांव

Wed, 17 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen villages of Chamba will soon be connected by road
चंबा के गागला पंचायत में नई सड़क को लेकर संयुक्त निरीक्षण करती विभिन्न विभागों के अधिकारियों की
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र की गागला पंचायत के आधा दर्जन गांव जल्द सड़क से जुड़ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग ने अन्य सरकारी विभागों के साथ मिलकर गांव के लिए बनने वाली सड़क का संयुक्त निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

बैक वर्ड सब प्लान के तहत चिलोटा से ककरेटू तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत है। इसे बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग सभी औपचारिकताओं को पूरी करने में जुट गया है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान डेढ़ किलोमीटर बनने वाली इस सड़क में कहीं पर भी कोई पेड़ नहीं कटेगा। इस प्रकार से सड़क का सर्वे करवाया गया है, जिसमें करीब 620 मीटर भूमि निजी आएगी। इसे लोक निर्माण विभाग के नाम पर किया जाएगा। बाकी भूमि सरकारी है, जहां सड़क निर्माण के लिए विभाग को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के अलावा राजस्व, बिजली बोर्ड और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी निरीक्षण में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एफआरए की अनुमति के लिए सड़क की फाइल डीएफओ कार्यालय में जाएगी। यहां से वन विभाग की अनुमति मिलने पर लोक निर्माण विभाग आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। जिस प्रकार से सरकार व विभाग इस सड़क को बनाने के लिए डटे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि ग्रामीणों को शीघ्र सड़क की सुविधा मिलने वाली है। संयुक्त निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा, कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल और बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

--
इन गांवों को मिलेगा लाभ
ककरेटू, दियोली, खिल्ला, फाट, कैथुड़ा, बगोदी, चढ़रा और प्रगोली गांव में रहने वाली 500 आबादी को इस सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि बैक वर्ड सब प्लान के तहत डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर विभिन्न विभागों का संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। अब वन विभाग से अनुमति लेकर आगामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed