{"_id":"578ce5224f1c1b9d32c4c005","slug":"hadsar-road-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-हड़सर मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-हड़सर मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Mon, 18 Jul 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर सबसे जरूरी भरमौर-हड़सर मार्ग सोमवार सुबह करीब दस बजे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया। इस मार्ग को खोलने में लोक निर्माण विभाग के कामगार पूरा दिन डटे रहे लेकिन शाम पांच बजे तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा से ठीक पहले हुए इस भूस्खलन ने लोक निर्माण विभाग को कड़ी चेतावनी भी दी है। इस बार लोक निर्माण विभाग के पास भरमौर से हड़सर तक करीब दस किलोमीटर मार्ग ही देखरेख करना बचा है। चंबा से भरमौर तक पूरे मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब तीन साल पूर्व इसी जगह पर धर्मशाला से मणिमहेश पहुंचे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर भी भारी-भरकम चट्टान गिर गई थी। जिसकी वजह से इसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज जंबाल ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही विभाग ने जेसीबी व कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि देर रात तक मार्ग को हर हाल में बहाल कर लिया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए संवेदनशील जगह पर डंगे लगाए जाएंगे और चट्टानों की रोकाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन