फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should soon pay the pending bills of pensioners: Om Prakash

पेंशनरों के लंबित बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार : ओम प्रकाश

Sun, 15 Sep 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Government should soon pay the pending bills of pensioners: Om Prakash
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के लंबित बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय में हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सबसे पहले चंबा कॉलेज में एमबीए, एमसीए और एमकॉम की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए सदर के विधायक नीरज नैय्यर का आभार जताया। बताया कि सरकार के इस फैसले से जिले के विद्यार्थियों को इन कोर्सों में पढ़ाई करने के लिए अब जिले से बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। बताया कि पहले इन कोर्सों में पढ़ाई करने के लिए उन्हें शिमला या फिर बाहरी राज्यों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा चौगान में यात्रियों का ठहराव रहता है। रावी व्यू कैफे के पास कचरे के ढेर लगाए गए हैं। यहां सफाई नहीं हो रही है। इस कारण गंदगी का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बैठक में ईश्वरी प्रसाद, सुरेश कश्मीरी, जेएन बाली, विजय नैयर, ओम प्रकाश पुरी, चैन लाल, मदन कुमार, धर्मपाल ठाकुर, पूर्ण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed