Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should release the promotion list for principals soon: Deep Singh Khanna

प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करे सरकार : दीप सिंह खन्ना

Sun, 01 Nov 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Government should release the promotion list for principals soon: Deep Singh Khanna
प्रदेश में करीब 400 पद रिक्त, 25 से 26 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग उठाई है।
संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना और जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के करीब 400 पद रिक्त चल रहे हैं। इन विद्यालयों का संचालन कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के सहारे हो रहा है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को अध्यापन के साथ विद्यालयों के प्रशासनिक और विभागीय कार्य भी संभालने पड़ रहे हैं। इससे उन पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवक्ता पिछले 25 से 26 वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें पदोन्नति का अवसर नहीं मिला है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे अनुभव और सेवाकाल के बावजूद प्रवक्ताओं को पदोन्नति से वंचित रखना उचित नहीं है। सरकार को बिना देरी पदोन्नति सूची जारी कर रिक्त पदों को भरना चाहिए। इससे स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होने के साथ अनुभवी प्रवक्ताओं को भी उनका अधिकार मिल सकेगा। संघ के राज्य मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली और सूरज बाली सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी मांग का समर्थन किया। संघ ने सरकार से दीपावली पर पदोन्नति सूची जारी कर प्रवक्ताओं को सम्मानजनक तोहफा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed