{"_id":"6532b6f5fe6dccd20900422c","slug":"government-reinstated-kulal-and-khaloh-schools-chamba-news-c-88-1-cmb1002-10241-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकार ने कुलाल और खलोह स्कूल फिर किए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकार ने कुलाल और खलोह स्कूल फिर किए बहाल
Fri, 20 Oct 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलाल और प्राथमिक विद्यालय खलोह को सरकार ने दोबारा बहाल कर दिया है। अब इन स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी। सरकार ने कुलाल और खलोह स्कूल को डिनोटिफाई कर दिया था।
इसका कारण स्कूल में बच्चों की कम संख्या रहा। कुलाल स्कूल में 12 और खलोह स्कूल में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। स्कूल बंद होने से बच्चों को दूसरे स्कूल पहुंचने के लिए मीलों का पैदल सफर करना पड़ रहा था। बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से गुहार लगाई कि कुलाल और खलोह स्कूल को दोबारा शुरू किया जाए। उनकी इस मांग के आगे सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा और स्कूल को बहाल कर दिया गया। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने कहा कि कुलाल और खलोह स्कूलों को दोबारा शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब बच्चों की कक्षाएं आरंभ होगी।