{"_id":"64553491e2a62597d9089d16","slug":"government-ration-embezzlement-case-investigation-incomplete-even-after-three-months-chamba-news-c-19-1-143245-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन गबन मामला : तीन माह बाद भी जांच अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन गबन मामला : तीन माह बाद भी जांच अधूरी
Fri, 05 May 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विजिलेंस विभाग की टीम की ओर से जनवरी में पकड़े गए 200 बोरी सरकारी राशन के मामले की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। हैरानी की बात है कि गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस विभाग को मिली बड़ी कामयाबी के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच अपने स्तर पर आरंभ की। इसके तहत बाकायदा विभाग ने जांच कमेटी का गठन कर उसके तहत जांच बैठाई। हैरानी की बात है कि तीन माह का समय बीतने के बाद भी विभाग अपनी जांच को अंतिम चरण तक नहीं पहुंचा पाया है। ऐसे में अब विभागीय कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठना शुरू हो गई हैं। मामले की गुत्थी जल्द सुलझाने की अब विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जनवरी 2022 में गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस चंबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में टीम ने छापा मार कर 200 बोरी सरकारी राशन (99 क्विंटल 79 किलोग्राम चावल) से लदे ट्रक को पकड़ा था। विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक सिविल सप्लाई के गोदाम से राशन उठाकर एफसीआई के बालू स्थित गोदाम की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंचकर ट्रक चालक को गोदाम में दबोच लिया। जब ट्रक चालक से राशन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ करने पर टीम ने पाया कि ट्रक में राशन पठानकोट से एफसीआई बालू के गोदाम के लिए लाया जाना था जो पठानकोट में ही कहीं बेच दिया गया। इसके बाद ट्रक चालक ने सिविल सप्लाई के गोदाम से 200 बोरी राशन उठाकर एफसीआई के गोदाम में पहुंचा दीं। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में दबिश देकर स्टॉक से संबंधित दस्तावेज खंगाले। साथ ही गोदाम को भी सील किया जिसके बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच अपने स्तर पर आरंभ की। साथ ही प्रशासन के आदेशानुसार जांच टीम गठित की। इसमें चार डिपो धारकों के राशन को लेकर जांच की गई। तीन माह बाद भी विभाग अपनी जांच पूरी नहीं कर पाया है। ऐसे में चारों डिपो के तहत आते राशन कार्ड धारकों को विभाग की ओर से अन्य जगहों पर दर्शाए गए डिपुओं से राशन लेना पड़ रहा है।
कार्यवाहक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित है। जल्द मामले की जांच पूरी होगी।
विजिलेंस चंबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।