फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government mobile numbers of police stations and outpost incharges remained closed for 20 days

Chamba News: 20 दिन से बंद पड़े थानों, चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर

Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government mobile numbers of police stations and outpost incharges remained closed for 20 days
चंबा। पुलिस विभाग थाना और चौकी प्रभारियाें के सरकारी मोबाइल नंबरों को रिचार्ज नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

इसके चलते एसपी सहित जिले के सभी पुलिस थानों और चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए हैं। करीब 20 दिन से बंद पड़े मोबाइल नंबरों को चालू करवाने में पुलिस विभाग असफल दिखाई दे रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग थानों और चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे हैं तो उन्हें या तो स्विच ऑफ या इनकमिंग कॉल की सुविधा का मेसेज सुनने को मिल रहा है। हालांकि, जिन लोगों के पास थानों व चौकी प्रभारियों के निजी मोबाइल नंबर हैं, उन्हें इस प्रकार की समस्या नहीं पेश आ रही है। जिनके पास सिर्फ सरकारी मोबाइल नंबर ही थे, उन लोगों को पुलिस के पास अपराध या किसी घटनाक्रम की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मोबाइल नंबरों को रिचार्ज करने के लिए बजट शिमला से ही जारी होता है। बजट आते ही नंबरों को चालू करवा दिया जाएगा। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed