फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government employee committed suicide by hanging himself in Pangi

Chamba News: पांगी में सरकारी कर्मी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 19 Jan 2023 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Government employee committed suicide by hanging himself in Pangi
संवाद न्यूज एजेंसी पांगी
विज्ञापन

(चंबा)। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत साच में एक सरकारी कर्मी (56) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भागी राम निवासी साच तहसील पांगी रोजमर्रा की तरह खाना खाने के बाद रात दस बजे अपने कमरे में चला गया। उसके बाद उसकी पत्नी जब कमरे में गई तो उसने भागी राम को कमरे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने बिना समय गंवाए उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत साच के प्रधान ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। भागी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में लैब अटेंडेंट के पद पर तैनात था। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed