फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Goshala burnt in Rathiyar, three cows died

रठियार में जली गोशाला, तीन गायों की मौत

Fri, 21 Jan 2022 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Goshala burnt in Rathiyar, three cows died
रठियार में आग लगने से क्षतिग्रस्त गोशाला के साथ प्रभावित। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत रठियार में गोशाला में आग लग गई। इससे तीन गायों की जलने से मौत हो गई। यह घटना वीरवार देर रात की है। अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैैयार की। साथ ही प्रभावित को दस हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह गोशाला जोगिंद्र कुमार पुत्र मुंसी निवासी गांव व मुहाल रठियार, तहसील और जिला चंबा की थी। वीरवार देर रात को अचानक गोशाला में आग लग गई। परिवार को उस समय पता चला, जब गोशाला से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि जोगिंद्र गायों को सुरक्षित बाहर निकालता, आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इससे गायों की जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन गायों की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि यह मामला ध्यान में है।
विज्ञापन

कहा कि प्रभावित की हरसंभव सहायता की जाएगी। साथ ही प्रशासन से भी उचित सहायता की मांग की जाएगी। पटवारी उमेश पुरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर रिपोर्ट तैयार की गई है। नुकसान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed