फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Goods were arranged on the road, stools were also kept outside

Chamba News: सड़क पर सजा दिया सामान, स्टूल भी रख दिए बाहर

Mon, 15 Jan 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Goods were arranged on the road, stools were also kept outside
चंबा। शहर में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के मामले में प्रशासन और नगर परिषद चंबा मूकदर्शक बनी हुई है। शहर में वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि एक तरफ जहां दुकानदार सड़क तक सामान फैला कर रख रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ बैठने के लिए स्टूल भी बाहर रखे हैं। ऐसे में जहां राहगीरों को दिक्कत हो रही है तो वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इन्हीं रास्तों से अपने-अपने कार्यालयों में पहुंच रहे हैं लेकिन अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में दो सौ से अधिक दुकानें हैं। मुख्य चौक के पास हालात बेहद खराब हैं जबकि चौगान नंबर तीन के समीप लगती मार्केट में हालात ऐसे हैं कि चलने के लिए भी लोगों को रास्ता नहीं मिल पाता। हालांकि, नगर परिषद की ओर से निरीक्षण किया जाता है लेकिन निरीक्षण के दो दिन बाद वही हालात हो जाते हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। इसके बारे में शहर में निरीक्षण किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम चंबा अरुण कुमार का कहना है कि शहर में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद चंबा को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
शहर में दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे में चलने में भी परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से इस मामले में नियमित निरीक्षण करना चाहिए जिससे कोई दिक्कत न हो। -धुट राम।
दुकानदार जहां दुकानों से बाहर अपना सामान रख रहे हैं तो वहीं बैठने के लिए स्टूल भी सड़क पर रख रहे हैं। ऐसे में सड़क काफी संकीर्ण हो रही है। आवाजाही में परेशानी हो रही है। -पवन कुमार
हाल ही में नगर परिषद और प्रशासन ने तीन नंबर चौगान को पार्किंग के लिए खोला है। इससे सड़क पर वाहनों का जमावड़ा कम हुआ है लेकिन अतिक्रमण होने के चलते सड़क संकीर्ण होती जा रही है। -प्रकाश चंद

चौगान नंबर तीन के भीतर स्थित गली में भी मार्केट है लेकिन यहां हालात बेहद खराब हैं। लोगों को चलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। -संजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed