{"_id":"23c173a97bbb1b38e71b8ebd88d386ba","slug":"girl-missing-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने आखिरी बार परिजनों से की थी फोन पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने आखिरी बार परिजनों से की थी फोन पर बात
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा ने रावी नदी में कूदने से पहले अंतिम बार ग्यारह दिसंबर को मोबाइल फोन पर घर वालों से बात की थी। इसका खुलासा छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के बाद हुआ है।
कांगड़ा के मलां की रहने वाली छात्रा ग्यारह दिसंबर को रावी नदी में कूद गई थी। इसके बाद ग्यारह दिन बाद रावी नदी से उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अभी तक भादंसं की धारा 174 के तहत इस मामले को देख रही है। पुलिस ने इस संबंध में छात्रा के पीजी मालिक से भी पूछताछ की है, जिसमें छात्रा के हर समय मानसिक तनाव में रहने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छात्रा का शव सोमवार को डैम से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस शव को चंबा अस्पताल ले आई थी और इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को भी दी गई थी। मंगलवार सुबह छात्रा का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में हुआ है जिसमें छात्रा की मौत पानी में दम घुटने की वजह से हुई पाई गई है।
इनसेट...
शव परिजनों को सौंप दिया है : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें सभी पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।