फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   girilla strike in chamba

गुरिल्ला संगठन ने फूंका दिल्ली पुलिस का पुतला

Sat, 31 Dec 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 31 Dec 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
girilla strike in chamba
एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने शनिवार को चंबा में एक विरोध रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने शनिवार को चंबा में एक विरोध रैली का आयोजन किया।

विज्ञापन


रैली के दौरान गुरिल्लाओं ने केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह विरोध रैली परिधि गृह चंबा से होते हुए पूरे बाजार का चक्कर काटने के बाद उपायुक्त कार्यालय में जाकर समाप्त हुई। जहां पर गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।

रैली के दौरान गुरिल्ला संगठन के कार्यकर्ताओं ने चंबा बाजार में दिल्ली पुलिस का पुतला भी फूंका। गुरिल्ला संगठन के राज्य अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में शांतिप्रिय ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गुरिल्लाओं पर दिल्ली पुलिस ने जमकर लाठी चलाई। जिसमें एक गुरिल्ला की मौत भी हो गई जबकि दर्जनों गुरिल्ला सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की कि दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में मारे गए गुरिल्ला सदस्य के परिवार को दस लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाए। साथ ही सभी गुरिल्लाओं को नौकरी व पेंशन दी जाए। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि 15 राज्यों के गुरिल्ला अपने हक के लिए सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। गुरिल्ला की विरोध रैली में सीटू के राज्य सदस्य बिट्टू ठाकुर व जिला सचिव सुदेश ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जीवन चंबियाल, मोनिका, धनी राम, देवेंद्र, तिलक, सुरेश सहित अन्य गुरिल्ला शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed