फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Get Aadhaar linked to accounts by March 31

Chamba News: 31 मार्च तक खातों से लिंक करवाएं आधार

Wed, 15 Mar 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Get Aadhaar linked to accounts by March 31
चंबा। डाक विभाग के पेंशन धारकों को आधार लिंक नहीं करवाने पर पेंशन सहित अन्य सरकारी अनुदान को लेकर परेशानी हो सकती है। इसके लिए डाक विभाग की ओर से सभी पेंशन धारकों सहित अन्य ग्राहकों को अपने आधार नंबर खाते से लिंक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग चंबा में 44,000 खाता धारक हैं। इनमें पेंशन धारक से लेकर सरकारी कर्मचारी और अन्य उपभोक्ता शामिल हैं जो हर माह डाकघर में पैसों का लेन-देन करते हैं। इनमें पेंशन धारकों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से डाक विभाग को आदेश हुए हैं कि वे अपने ग्राहकों के बचत खाते उनके आधार नंबर से जोड़ें। इसके लिए विभाग ने ग्राहकों को 31 मार्च तक का समय दिया है। इस समयावधि में जो उपभोक्ता अपना आधार नंबर खाते से लिंक नहीं करवाएगा, उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा अन्य सरकारी सहायता लेने में भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्राहक अपने निकटतम डाकघर में जाकर अपने बचत खातों को अपने आधार नंबर के साथ जोड़ सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को जो भी परेशानी होगी उसकी जिम्मेदारी डाक विभाग नहीं लेगा। इसके लिए विभाग ने सभी ग्राहकों को सूचित कर दिया है। डाक अधीक्षक संजय ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च तक ग्राहकों को अपने बचत खाते आधार नंबर से लिंक करना अनिवार्य है। जो भी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) जिनके खाते में पड़ता है उसे निकालने से पहले आधार नंबर खातों से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed