{"_id":"57ee8e8c4f1c1bcb4b573cea","slug":"gagla-school-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागला स्कूल में अभिभावकों ने जड़ा ताला, आधे घंटे के बाद खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागला स्कूल में अभिभावकों ने जड़ा ताला, आधे घंटे के बाद खोला
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रधान व अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया। शुक्रवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र तीन ही अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
अन्य अध्यापकों के बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं था। जिसको लेकर अभिभावकों ने पंचायत प्रधान व एसएमसी को साथ लेकर स्कूल गेट पर ताला लगा दिया। जिसकी सूचना शिक्षा उपनिदेशक को भी दे दी गई। शिक्षा उपनिदेशक के समझाने पर अभिभावकों ने आधे घंटे के बाद गेट का ताला खोल दिया। इसके अलावा स्कूल में ताला जड़ने की खबर मिलते ही दोपहर तक स्कूल से नदारद अध्यापक स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान नरेश कुमार व एसएमसी अध्यक्ष चमन प्रकाश ने बताया कि गागला स्कूल में करीब 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही स्कूल में दस अध्यापकों की तैनाती है। लेकिन दस अध्यापकों में से चार या पांच अध्यापक ही रोजाना स्कूल पहुंचते हैं। जिसका बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अध्यापकों के स्कूल से नदारद रहने की शिकायत अभिभावक कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारी से कर चुके हैं। लेकिन अभी तक स्कूल से नदारद रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते शुक्रवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल तीन ही अध्यापक पहुंचे। इस बात से नाराज अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया जिसे आधे घंटे के बाद खोल दिया गया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन समिति से अध्यापकों के नदारद रहने को लेकर लिखित रूप में शिकायत मांगी है। जिसे स्कूल प्रबंधन समिति शनिवार को शिक्षा उपनिदेशक को सौंपेगी। साथ ही मांग करेगी कि स्कूल से नदारद रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए।