फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Free test closed for 12 days in medical college

मेडिकल कॉलेज में 12 दिन से मुफ्त टेस्ट बंद

Sat, 20 Aug 2022 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Free test closed for 12 days in medical college
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर मरीजों की लगी भीड़। - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज में 12 दिन से मरीजों के मुफ्त टेस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। अस्पताल प्रबंधन अभी तक खराब मशीन को दुरुस्त नहीं करवा पाया है। इसकी वजह से मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि मेडिकल कॉलेज की लैब में मरीजों के सभी टेस्ट मुफ्त करने का प्रावधान है। आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड धारक मरीजों का पूरा इलाज मुफ्त होता है लेकिन इन मरीजों को भी अपने टेस्ट करवाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से जहां सरकारी लैब सूनी पड़ गई है तो वहीं निजी लैबों के बाहर मरीजों की भीड़ जुट रही है। सरकारी लैब में मुफ्त किए जाने वाले टेस्टों के निजी लैबों में मरीजों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इसका एक उदाहरण कुछ दिन पहले सामने आया था जब एक निजी लैब संचालक ने 10 रुपये में होने वाले यूरिन टेस्ट के मरीज से 500 रुपये वसूल लिए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कोई कदम नहीं उठाया। यही कारण है कि शहर में निजी लैब संचालक मरीजों से टेस्ट के बदले में मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों सोभिया राम, चतर सिंह, अमर चंद, मनोज कुमार और देसराज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मरीजों से भरी रहती है। चिकित्सक मरीजों को बीमारी का इलाज करने के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट लिखते हैं। पहले ये टेस्ट सरकारी लैब में मुफ्त हो जाते थे लेकिन अब टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खराब मशीन को जल्द दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि खराब मशीन को दुरुस्त करवाया जा रहा है। पुर्जे को मंगवाया गया है। जल्द अस्पताल में मरीजों के मुफ्त टेस्ट शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed