फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fraud

भटियात में पांच फर्जी गरीब, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हैं तैनात

Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
fraud
बनीखेत (चंबा)। जिले के भटियात विकास खंड में पांच लोग फर्जी गरीब निकले हैं। ये लोग शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि यह पांचों लोग शुरुआत से ही एपीएल श्रेणी में रहे हैं। लेकिन बाद में इनकी श्रेणी कैसे बदल गई और वे एपीएल के बजाय बीपीएल व पीडीएस में कैसे दर्ज हो गए। इस मामले में गलती किस स्तर पर हुई, इसकी जांच जारी है।
विकास खंड अधिकारी भटियात की ओर से दूरभाष के माध्यम से खाद्य आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। बहरहाल जांच चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन फर्जी गरीबों में विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत जतरूण, मोतला, धुलारा से एक-एक और ग्राम पंचायत रजैं से दो शामिल हैं। पांचों लोग शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। विकास खंड कार्यालय की ओर से जांच की गई। इसमें सामने आया कि पंचायत रिकॉर्ड के मुताबिक ये शुरुआत से ही एपीएल श्रेणी में है और श्रेणी बदलने का मसला जांच में है। जांच का विषय अब यह है कि इस मामले में लापरवाही किस स्तर पर हुई। फिलहाल ब्लॉक कार्यालय की ओर से इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। विकास खंड अधिकारी भटियात बशीर खान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच लोग फर्जी गरीब निकले हैं। कहा कि पंचायत स्तर में वे एपीएल में रहे। कहा कि विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
चंबा में अब तक ऐसे 19 गरीब, भरमौर में कोई नहीं
चंबा में अब 19 ऐसे लोग सामने आ चुके हैं जो सरकारी जॉब में होने के बावजूद बीपीएल पीडीएस से लाभान्वित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा सलूणी ब्लॉक में सात, भटियात में पांच, चंबा ब्लॉक में चार, तीसा में दो और एक मैहला ब्लॉक में है। जो अलग-अलग सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। भरमौर ब्लॉक में कोई भी इस तरह का मामला नहीं है। जिला खाद्यय एवं आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस बारे जांच जारी है। कहा कि नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed