फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four villages of Chanju immersed in darkness for 21 days

Chamba News: चांजू के चार गांव 21 दिन से अंधेरे में डूबे

Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four villages of Chanju immersed in darkness for 21 days
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चांजू के पनिहारका, कुथारू, नगोड़ी और बढेत्रा गांव 21 दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। विद्युत सप्लाई बहाल न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए भी तीन किलोमीटर का सफर तयकर दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड को समस्या का समाधान करवाने को लेकर कई बार आग्रह किया गया बावजूद इसके अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों शीला देवी, मीना कुमारी, रोशन लाल, सुनील कुमार, हेम राज, सुदेश कुमारी और मनोहर लाल का कहना है कि क्षेत्र के चार गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे 600 की आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीण अंधेरे में ही रातें काटने के लिए विवश हैं। वहीं, आटाचक्की और लोक मित्र केंद्र संचालित करने वाले लोगों का धंधा भी चौपट हो गया है। बोर्ड के अधिकारी ट्रांसफार्मर खराब होने का तर्क दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि 21 दिन बाद भी बोर्ड खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा पाया है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद गुप्ता का कहना है कि जल्द गांवों में विद्युत सप्लाई सुचारु करवाने को लेकर बोर्ड प्रबंधन प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed