फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four people caught with remains of wild animals in Chamba for the second day

Chamba News: चंबा में दूसरे दिन भी जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ पकड़े चार लोग

Tue, 14 May 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 09:47 PM IST
सार

मंगलवार को वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणियों के अवशेषों के साथ पकड़ा है। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में दो लोगों को जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ दबोचा था। 

विज्ञापन
Four people caught with remains of wild animals in Chamba for the second day
चंबा में वन विभा की टीम द्वारा पकड़े गये वन्य जीवों के अवशेषों के साथ लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणियों के अवशेषों के साथ पकड़ा है। इन लोगों से विभाग की टीम ने दस मॉनिटर लिजर्ड (जंगली बड़ी छिपकली) और 17 सियार सिंगी के अवशेष बरामद किए हैं। इनका जंगलों में अवैध शिकार किया गया है। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में दो लोगों को जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ दबोचा था। ये लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने बालू में दबिश देकर चार अन्य लोगों जो सभी राजस्थान के निवासी हैं, उन्हें वन्य जीवों के अवशेषों के साथ दबोचा। इन अवशेषों को ये लोग बाहर से आने वाले सैलानियों सहित अन्य लोगों को मुंह मांगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सियार सिंगी और मॉनिटर लिजर्ड के अवशेषों को धार्मिक व तंत्र-मंत्र की विधि में प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इन अवशेषों को पाने के लिए लोग तस्करों को मुंह मांगे दामों भी देने को तैयार हो जाते हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि जो वन्य जीवों के अवशेष इन लोगों से मिले हैं वे जिले के जंगलों में जानवरों को मार कर लाए गए हैं या फिर दूसरे राज्यों से लाए गए हैं। इसको लेकर वन विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन्य जीवों के अवशेषों के साथ चार अन्य लोगों को विभाग ने पकड़ा है। इन लोगों से मॉनिटर लिजर्ड और सियार सिंगी के अवशेष मिले हैं। विभाग जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed