{"_id":"615b02928ebc3e298800e3e9","slug":"four-people-arrested-with-chitta-in-chamba-chamba-news-sml3860873116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में 7.98 ग्राम चिट्टे सहित चार लोग किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में 7.98 ग्राम चिट्टे सहित चार लोग किए गिरफ्तार
विज्ञापन
Four people arrested with chitta in Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा में पुलिस ने दो मामलों में चार लोगों को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर परेल के समीप नाके के दौरान राज्य मादक द्रव्य निवारण इकाई की टीम ने तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ धर दबोचा है।
आरोपियों से तलाशी के दौरान 07.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह (24) पुत्र राज सिंह निवासी मोहल्ला बाबे जीवन सिंह दा गुरुद्वारा तहसील खंडपुर साहिब जिला तरनतारन (पंजाब), राजेंद्र सिंह (35) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मोहल्ला खेला तहसील खंडपुर जिला तरनतारन (पंजाब) और गुरप्रीत सिंह (20) पुत्र चिंडा निवासी मोहल्ला तोहड़ा तहसील खंदपुर जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी सिहुंता की टीम ने सिहुंता बाजार में नाका लगाया था। इस दौरान अंकुश शर्मा गांव मलहरा डाकघर सिहुंता के कब्जे से 0.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो मामलों में चार लोगों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया हैैै। पुलिस छानबीन कर रही है।