फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four mud houses burnt to ashes due to forest fire

Chamba News: जंगल की आग से चार कच्चे मकान राख

Mon, 15 Jan 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four mud houses burnt to ashes due to forest fire
चंबा में चुराह के गुईला मैलीकुडी धार में जंगल में लगी आग से जला कच्चा मकान। संवाद
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत गुईला के जंगल में शरारती तत्वों की ओर से लगाई गई आग से मैलीकुड़ी धार (अधवारी) स्थित ग्रामीणों के चार कच्चे मकान राख हो गए। इतना ही नहीं, भयंकर आग से वन विभाग के चीड़ और देवदार के कई पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कच्चे मकान मालिकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि, सर्दियों के दिनों में ग्रामीण अपने माल-मवेशियों के साथ निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं। जंगलों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने की ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

गत शनिवार से गुईला पंचायत के जंगल में लगाई गई आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण करते हुए मैलीकुड़ी धार पर स्थित ग्रामीणों के चार मकानों को जला दिया है। जंगल में लगी आग की सूचना मिलने के बाद बीते रविवार वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का कार्य आरंभ किया लेकिन, प्रचंड आग की भेंट मिट्टी और लकड़ी के मकान चढ़ गए। खैर, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डीएफओ सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि जंगल में लगी आग के कारण मिटटी-लकड़ी से बने मकान जले हैं। बहरहाल, जंगल की आग में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। बताया कि शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीणों को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed