फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest guard caught red handed while cutting trees

Chamba News: वन रक्षक ने पेड़ काटते रंगे हाथ दबोचा वन काटू

Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest guard caught red handed while cutting trees
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के शक्ति जंगल में वन काटू ने देवदार के पेड़ को अवैध रूप से काट दिया। इससे पहले वन काटू पेड़ की लकड़ी को ठिकाने पहुंचा पाता, वन रक्षक ने उसे जंगल में ही रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ तीसा थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही काटे गए पेड़ को भी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। शक्ति जंगल में वन विभाग की तरफ से देवदार के 15 पेड़ों को काटने के लिए लॉट स्वीकृत किया गया है। लॉट में काटे जाने वाले पेड़ों की निशानदेही भी विभाग ने कर दी है लेकिन अभी वन निगम को यह लॉट पेड़ काटने के लिए जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वन काटू ने उस लॉट में जाकर देवदार के पेड़ को अवैध रूप से काट दिया। इससे पहले कि वह लकड़ी को जंगल से चोरी करके अपने ठिकाने पर पहुंचा पाता। उसके खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई कर डाली।
विज्ञापन


वन मंडल चुराह के जंगलों में अवैध कटान के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें वन मंडलाधिकारी ने कुछ मामलों को जंगलों में जांच करके उजागर किया है। उनके सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग के कर्मचारी अब जंगलों की रखवाली करने के लिए मुस्तैद हो गए हैं। इसके परिणाम स्वरूप मंगलवार रात करीब 12:00 बजे जब शक्ति जंगल में देवदार का पेड़ अवैध रूप से काटा जा रहा था तो वन रक्षक ने अपनी मुस्तैदी से वन काटू को दबोच लिया। वन खंड अधिकारी कैलाश कुमार ने बताया कि शक्ति जंगल में अवैध रूप से देवदार के पेड़ को काटने वाले व्यक्ति को विभाग ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed