फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Food license will not be made online for three days

Chamba News: तीन दिन तक ऑनलाइन नहीं बनेंगे फूड लाइसेंस

Thu, 27 Apr 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Food license will not be made online for three days
चंबा। जिले में दुकानदार आगामी तीन दिन तक ऑनलाइन अपने फूड लाइसेंस नहीं बनवा पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऑनलाइन फूड लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते तीन दिन तक कोई भी वेबसाइट पर फूड लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी दुकानदारों को पहले सूचित कर दिया है कि वे ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने के लिए तीन दिन तक आवेदन न करें। इससे उनका समय बर्बाद होगा जबकि वेबसाइट पर उनका आवेदन मंजूर नहीं होगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते 28, 29 और 30 अप्रैल को वेबसाइट बंद रहेगी। इसके बाद ही लोग वेबसाइट पर फूड लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed