{"_id":"6a873886833a829e5605314c","slug":"five-schools-in-chamba-face-the-threat-of-closure-chamba-news-c-88-1-cmb1003-193820-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के पांच स्कूलों पर लटकी बंद होने की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के पांच स्कूलों पर लटकी बंद होने की तलवार
Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच प्राथमिक, दो माध्यमिक पाठशालाओं में शून्य नामांकन, निदेशालय भेजी सूची
पंकज सलारिया
चंबा। जिले में शून्य नामांकन वाली पांच प्राथमिक और दो माध्यमिक पाठशालाओं पर बंद होने की तलवार लटक गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की सूची निदेशालय भेज दी है।
अब निदेशालय स्तर से इन विद्यालयों को डिनोटिफाई करने के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार सरकार ने शिक्षा विभाग से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी जहां विद्यार्थियों का नामांकन शून्य है। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से नामांकन संबंधी जानकारी जुटाई। विभागीय स्तर पर जांच के बाद शून्य नामांकन वाले पांच प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
अब निदेशालय की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों को डिनोटिफाई किया जाएगा। हालांकि, इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को लेकर निर्णय विभागीय स्तर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- शून्य नामांकन वाले स्कूलों की सूची
शून्य नामांकन वाले प्राथमिक स्कूलों में बनीखेत शिक्षा खंड का जीर खैरी और नीनू, चुवाड़ी ब्लॉक के तहत घटासनी पुल, गरोला शिक्षा खंड के तहत बजोल और पांगी ब्लॉक के तहत मंजवास स्कूल शामिल हैं। माध्यमिक श्रेणी में चाहला और जंजैली स्कूल में बच्चों की संख्या शून्य है।
--
सरकार की ओर से शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की सूची मांगी गई थी। इसके तहत जिले से पांच प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालयों की सूची तैयार कर निदेशालय को भेजी गई है। आगामी आदेश निदेशालय स्तर से जारी होंगे। - मनोहर लाल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक