फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   five injured in accident chamba jammu border

खैरी व जेएंडके की सरहद पर पिकअप दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल

Mon, 12 Oct 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
five injured in accident chamba jammu border
चंबा। जम्मू कश्मीर की सीमा पर रविवार रात को एक जीप दुुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मनोहर पुत्र चतरो राम, तिलक राज पुत्र चैन लाल, राहुल कुमार पुत्र गणेश कुमार, राजकुमार पुत्र बंकू राम और सुरेश कुमार पुत्र बंकू राम सभी निवासी गांव और डॉ. भुनाड़ के रूप में हुई है। सुरेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लेने के लिए जब खैरी थाना में संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी भुनाड़ की थी। मगर जहां पर दुुर्घटना हुई है, वह इलाका जेएंडके के अधीन आता है।
विज्ञापन

इस वजह से खैरी थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है। जब रविवार रात को जीप खाई में गिरी तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए समलेऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज और एक घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि जीप दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed